जयपुर भाजपा संगठन में बदलाव या रिटन पॉलिसी
राजधानी जयपुर में भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव की अटकलें काफी समय से चल रही थी मगर हाल ही में 27/11/2025 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव हुआ बदलाव में पूर्व में चल रहे सिक्को पर ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया है, इस बदलाव से आम कार्यकर्ताओं में नाराजगी है जो काफी समय से भाजपा के लिए धरातल पर कार्य कर रहे थे आखिर दो से तीन नए चेहरों को प्रदेश संगठन में जगह मिली है मगर हकीकत में जो संगठन बदलाव की अटकलें काफी समय से बदलाव को लेकर चल रही थी उससे लग रहा था की आम कार्यकर्ताओं को भी जगह मिलेगी मगर कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी सूत्रों ने बताया की बदलाव नहीं हुआ है रिटन पॉलिसी है जो ब्याज सहित लौटकर उन्हें वापस मिली है अब भाजपा को शायद आम कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है सिर्फ चुनाव के दौरान ही मतलब के लिए कार्यकताओं को याद किया जाता हैं भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। अंता उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा उसके बाद भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर कही ना कही दबाव है क्योंकि अगर कार्यकर्ताओं को लेकर पार्टी निर्णय लेती या मोदी के कथन अनुसार निर्णय लेती तो लास्ट में बैठे पंक्ति में कार्यकर्ताओं पर ध्यान दिया जाता



Post Comment