Loading Now

सेवा पखवाड़े में अल्पसंख्यक मोर्चे की सक्रिय भागीदारी

जयपुर,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित “नमो प्रदर्शनी” का आयोजन सेवा पर्व के अंतर्गत जवाहर कला केंद्र, जयपुर में किया जा रहा है।आज इस प्रदर्शनी का अवलोकन जयपुर के मदरसों में पढ़ने वाले हज़ारों मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने किया। इस प्रदर्शनी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।प्रदर्शनी में देश की संस्कृति, कला, नवाचार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का आकर्षक व अद्भुत प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान, फिरोज खान, पूर्व प्रदेश महामंत्री मुनव्वर खान, प्रदर्शनी संयोजक सोमकांत शर्मा, विधि प्रकोष्ठ संयोजक सौरभ सारस्वत, अजय विजय वर्गीय, चंद्रवीर हाडा,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा सिंह, रेनू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बक्स, जंग बहादुर पठान, उस्मान चौहान, इरशाद हसनपुरा, जावेद खान, समीर मालिक,नवाब कुरैशी, याकूब खान सलीम महराज, नाहिदा परवीन,रफीक पठान,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

में जीवन में एक प्रयास करता हूं कि सत्य ईमानदारी सच्चाई के साथ हर मनुष्य को साथ लेकर चलू जीवन एक संघर्ष की कहानी है जो हर इंसान के जीवन में उतार चढ़ाव आता रहता है

Post Comment

You May Have Missed